फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   आपरेशन ब्राउन को लेकर जिले भर में छापामारी, हड़कंप

आपरेशन ब्राउन को लेकर जिले भर में छापामारी, हड़कंप

Sun, 14 Jan 2018 10:01 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
आपरेशन ब्राउन को लेकर जिले भर में छापामारी, हड़कंप
13 पीबीटीपी 1
विज्ञापन


शातिर चरस कारोबारी समेत कच्ची शराब संग पकड़े गए कई युवक
ऑपरेशन ब्राउन के तहत पुलिस ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। नशा कारोबारियों पर कानूनी शिकंजा कसने के लिए एसपी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन ब्राउन के तहत शनिवार को जिले भर में छापामार कार्रवाई की गई। इसमें पुलिस ने शातिर चरस कारोबारी समेत कई लोगों को कच्ची शराब के साथ धर दबोचा। उनको रिपोर्ट दर्ज कर शनिवार को चालान किया गया है।

मुखबिर से मिली सूचना ठेका चौकी प्रभारी एहसान अली ने मोहल्ला मदीनाशाह में दबिश दी। यहां चौराहे पर मादक पदार्थ चरस की बिक्री करते हुए मोहल्ले के इकबाल उर्फ गइया वाला पुत्र मोहम्मद हुसैन को धर दबोचा। इसके पास से 750 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी को शनिवार सुबह एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उधर, बिलसंडा एसओ चंद्र प्रकाश शुक्ला ने टीम के साथ ग्राम पगार स्थित खन्नौत नदी के किनारे दबिश दी। यहां कच्ची शराब बनाते तिलसंडा गांव निवासी रामचंद्र को मौके से पकड़ा गया, जबकि उसका साथी उमेश व मुकेश नदी में कूदकर भाग गए। मौके से आधा किग्रा यूरिया, 110 लीटर कच्ची शराब, उपकरण बरामद किए गए। इसके अलावा अन्य थानों की पुलिस ने भी कच्ची शराब के कारोबारियों की धरपकड़ की। एसपी ने बताया कि ऑपरेशन ब्राउन के तहत कराई गई छापेमारी के दौरान एक चरस तस्कर के अलावा 22 लोगों केो 533 लीटर शराब, चार अवैध शराब भट्टी व एक किग्रा यूरिया के साथ गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed