{"_id":"5995968c4f1c1bee048b45c5","slug":"201502975628-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सवारी घूम रहे एसएसबी जवानों ने मचाया हुड़दंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन सवारी घूम रहे एसएसबी जवानों ने मचाया हुड़दंग
Updated Thu, 17 Aug 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बाइक पर तीन सवारी बैठाकर घूम रहे एसएसबी के सिपाहियों ने नशे की हालत में जमकर हंगामा किया। ओवरटेक करने को लेकर दंपति से हुई कहासुनी के बाद उनको रोक गाली गलौज कर गुंडई की। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने रोका तो एसएसबी के सिपाही उससे भी भिड़ गए। समझाने पर पुलिसकर्मियों से अभद्रता की। सख्ती करते हुए पुलिस ने तीनों को धर दबोच कानूनी शिकंजा कसा। थाना सुनगढ़ी गेट पर वारदात से हड़कंप मचा रहा।
एक तरफ एसपी कलानिधि नैथानी तीन सवारी और नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्ती कर रहे हैं, वहीं एसएसबी के तीन सिपाहियों ने पुलिस बंदोबस्त को धता बताते हुए जमकर हुड़दंग किया। बुधवार रात एसएसबी के तीन सिपाही एक बाइक पर सवार होकर स्टेशन रोड पर हंगामा करने लगे। तीनों के नशे में होने की बात कही जा रही है। सुनगढ़ी थाना गेट पर पहुंचते ही पत्नी को साथ लेकर जा रहे मोहल्ला खकरा निवासी बाइक सवार अमित कुमार सक्सेना से ओवरटेक करने को लेकर सिपाहियों की कहासुनी हो गई। इसके बाद एसएसबी के सिपाहियों ने उनको रोक गाली-गलौज कर धमकाना शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ने पर काफी भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे एसएसबी जवानों को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस के दखल देने के बाद भी सिपाहियों की अकड़ कम नहीं हुई। समझाने आई पुलिस से ही एसएसबी जवान भिड़ने लगे। काफी देर फजीहत के बाद पुलिस ने सख्ती अपनाई और तीनों को पकड़कर थाने ले आई, जहां कुछ देर भिड़ने के बाद खुद को फंसता देख एसएसबी के सिपाही शांत हो सके। एसएचओ मोहम्मद कासिम ने बताया कि एसएसबी सिपाही संदीव और उसके दो अन्य साथियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। वह नशे की हालत में दंपति से भिड़ रहे थे। सिपाहियों की बाइक सीज करने के अलावा दूसरे बाइक सवार अमित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीनों सिपाहियों की रिपोर्ट बनाकर एसएसबी के अधिकारियों को दी जाएगी।