{"_id":"5cdaf48cbdec220771035443","slug":"191557853324-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की मौत
विज्ञापन
पूरनपुर। अनियंत्रित ट्रैक्टर खाई में पलटने से उसको चला रहे किसान 32 वर्षीय वीरेंद्र की मौत हो गई। वह खेत की जुताई कर वापस घर जा रहे थे, कि हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दब गए। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने परिजनों से जानकारी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव गरीबपुर बिल्हा निवासी वीरेंद्र कुमार खेती करते थे। मंगलवार सुबह वह खेत की जुताई करने के लिए गए थे। यहां से ट्रैक्टर चलाकर वापस घर लौट रहे थे। गांव के नजदीक पहुंचते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में अपने ही ट्रैक्टर के नीचे दबकर वीरेंद्र की मौत हो गई। ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे। जिसके बाद ट्रैक्टर में दबे वीरेंद्र को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में घुंघचाई चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों और परिवार वालों से बातचीत कर हादसे की जानकारी जुटाई। एसएसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि वीरेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।े मामले में किसी तरह की तहरीर परिवार वालों ने नहीं दी है। उधर, किसान की मौत के बाद परिवार में चीख पुकार मची है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटे रहे।