फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Four motorcycles and auto parts reduced to ashes in a shop fire.

Rampur News: दुकान में आग से चार मोटर साइकिल और ऑटो पार्ट्स जलकर राख

Tue, 15 Sep 2026 12:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 15 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Four motorcycles and auto parts reduced to ashes in a shop fire.
मिलक। रठौंडा चौराहे के पास मोटर साइकिल मरम्मत की दुकान में देर रात आग लगने से चार मोटर साइकिल और ऑटो पार्ट्स जलकर राख हो गए। दुकान स्वामियों ने अज्ञात व्यक्ति पर दुकान में घुसकर आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ितों ने करीब नौ लाख रुपये के नुकसान की बात कही है।
विज्ञापन

ग्राम अकोंदा निवासी हनीफ और जरीफ की रठौंडा चौराहे के पास भारत ऑटो सर्विस के नाम से मोटर साइकिल मरम्मत और ऑटो पार्ट्स की दुकान है। पीड़ितों के अनुसार रविवार शाम दुकान बंद कर दोनों घर चले गए थे। रात करीब 12 बजे दुकान में आग लगने की सूचना मिली।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर दोनों मौके पर पहुंचे तो दुकान के अंदर खड़ी चार मोटर साइकिल, मोटर साइकिल के पार्ट्स और अन्य सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़ितों का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से दुकान की छत पर चढ़कर जीने का दरवाजा तोड़ा और दुकान के अंदर घुसकर आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ितों ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर देकर घटना की रिपोर्ट दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि आग किन कारणों से लगी है, इसका पता लगाया जा रहा है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed