फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   विवाहिता से छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट

विवाहिता से छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट

Wed, 13 Feb 2019 10:22 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Wed, 13 Feb 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता से छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट
बरखेड़ा (पीलीभीत)। घर पर अकेली विवाहिता से गांव के एक युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। शोर पर ग्रामीणों के जमा होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। पति ने नामजद तहरीर देकर बरखेड़ा पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान जांच में जुटी है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह खेती करता है। मंगलवार को वह खेत पर गन्ना छीलने गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। दोपहर में गांव का एक युवक मौका पाकर घर में घुस गया। इसके बाद घरेलू कामकाज कर रही पत्नी को पकड़कर छेड़छाड़ शुरू कर दी। पत्नी ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी मारपीट करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण जमा हो गए। इस पर आरोपी शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देकर भाग गया। घटना की खबर मिलने पर वह खेत से घर गए और जानकारी जुटाई। इसके बाद देर शाम थाना बरखेड़ा पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर बरखेड़ा एसके उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच दरोगा को भेजकर कराई जा रही है। इसमें दूसरे पक्ष से भी मारपीट की तहरीर मिली है। जांच के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed