फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पहले संदिग्ध बताया, दूसरे दिन दर्ज की सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट

पहले संदिग्ध बताया, दूसरे दिन दर्ज की सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट

Sun, 10 Feb 2019 09:46 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Sun, 10 Feb 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
पहले संदिग्ध बताया, दूसरे दिन दर्ज की सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट
बीसलपुर। भट्ठे पर परिवार के साथ रह रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले को तहरीर मिलने के बाद संदिग्ध बता दोनों पक्षों के बीच मारपीट का दावा करने वाली पुलिस ने अचानक घटना को सही बताते हुए कार्रवाई की है। दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

बरखेड़ा क्षेत्र के निवासी एक मजदूर ने बीसलपुर पुलिस को शनिवार को तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि वह परिवार के साथ बीसलपुर क्षेत्र के एक भट्ठे पर काम करते हैं। शुक्रवार रात करीब 11 बजे भट्ठे पर काम करने वाले दो अन्य मजदूरों पर शौच के लिए जा रही 19 वर्षीय बहन से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की, लेकिन पहले दिन पुलिस घटना को मारपीट बताते हुए दबाने में जुटी रही थी। अब दूसरे दिन रविवार को अफसरों तक जानकारी पहुंचने के बाद कार्रवाई की गई है। इंस्पेक्टर कोतवाली जेपी सिंह ने बताया कि गहनता से जांच करने पर मामला सही पाया गया है। जिसके आधार पर आरोपी थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव मधुपुरी निवासी धर्मपाल और आकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed