फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म, धमकाया

युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म, धमकाया

Fri, 12 Oct 2018 06:52 PM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म, धमकाया
युवती को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, धमकाया
विज्ञापन

पिता ने साले के बेटे पर लगाया आरोप
बरखेड़ा पुलिस ने दर्ज की नामजद रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बरखेड़ा/पीलीभीत। घर ले जाने के बहाने एक रिश्तेदार युवती को अज्ञात स्थान पर ले गया। जहां बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर बदनाम करने की धमकी दे डाली। पिता से मिली तहरीर पर बरखेड़ा पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गजरौला थाना क्षेत्र के निवासी सगे साले का बेटा दुष्यंत 26 सितंबर को उसकी 22 वर्षीय बेटी को बहाने से अपने साथ ले गए। आरोप है कि इसके बाद दुष्यंत ने उसको घर ले जाने के बजाए एक अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा और दुष्कर्म किया। यहां चार दिन रखने के बाद आरोपी युवती को अपने घर ले गया। इसके बाद 11 अक्तूबर को युवती को उसके घर छोड़ गए। पीड़िता ने काफी पूछने के बाद परिवारवालों को अपने साथ हुई घटना बताई। इसपर परिवारीजनों ने आरोपियों से संपर्क कर नाराजगी जताई। आरोप है कि इस पर गलती स्वीकारने के बजाए आरोपी और उसके पिता गोधनलाल ने धमकाना शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed