फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मारपीट की दो घटनाओं में दो महिलाए घायल

मारपीट की दो घटनाओं में दो महिलाए घायल

Wed, 01 Aug 2018 01:20 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
मारपीट की दो घटनाओं में दो महिलाए घायल
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर एवं क्षेत्र के ग्राम सुन्हैडा में हुई मारपीट की घटनाओं में दो महिलाएं घायल हो गई। घायलों ने हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी।
मंगलवार को सुबह आठ बजे खेकड़ा नगर निवासी महिला दीपा अपने मकान के बाहर नाली से कूड़ा निकाल रही थी। तभी पड़ोसी एक व्यक्ति ने नाली से कूड़ा निकालने का विरोध किया। इसे लेकर दोनों पक्षों में हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई और पड़ोसी ने महिला को लाठी डंडो से हमला कर घायल कर दिया। परिजनों घायल महिला को लेकर खेकड़ा थाने में पहुंचे। जहां घायल महिला ने पड़ोस के एक व्यक्ति के खिलाफ मारपीट कर घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर घायल महिला का सीएचसी पर उपचार कराया।

इसके अलावा क्षेत्र के ग्राम सुन्हैडा में महिला पिंकी को रंजिश के चलते पड़ोसियों ने लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने महिला को हमलावरों से छुड़ाया। इसके बाद घायल महिला ने खेकड़ा थाने में हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर घायल महिला का सीएचसी पर उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed