फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मारपीट से आहत किशोर ने लगाई फांसी, मौत

मारपीट से आहत किशोर ने लगाई फांसी, मौत

Mon, 13 Nov 2017 11:40 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
मारपीट से आहत किशोर ने लगाई फांसी, मौत
फांसी - फोटो : अमर उजाला
न्यूरिया/पीलीभीत। रिश्तेदार की पिटाई से आहत मोहनपुर गांव निवासी 15 वर्षीय परशुराम ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे में बल्ली पर फंदे पर लटका मिला। पिता से मिली तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आत्महत्या को प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी किसान रामप्रसाद ने बताया कि उसका 15 वर्षीय पुत्र परशुराम 11 नवंबर को गांव के निवासी रिश्तेदार रामपाल के साथ तालाब पर गया था। यहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसमें रामपाल ने किशोर की पिटाई कर दी। मामला पारिवारिक होने पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। इस बीच रविवार की सुबह किशोर का शव अपने कमरे में बल्ली के फंदे पर लटका मिला। फंदा गमछे का बनाया गया था। सुबह काफी देर तक किशोर के बाहर न आने पर परिवार वाले कमरे में गए तो फंदे पर लटका शव देख चीख पुकार मच गई। पिता ने मारपीट से आहत होकर आत्महत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। दूसरे दिन सोमवार को पुलिस ने तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की है।
विज्ञापन

एसएचओ जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि आरोपी रामपाल के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आरोपी मृतक का चचेरा भाई बताया जा रहा है। शनिवार सुबह शराब पीने के दौरान दोनों के झगड़ने की बात सामने आई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed