{"_id":"597491cf4f1c1b345e8b4950","slug":"191500811727-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना दुकान में चोरी करने के आरोप में एक नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराना दुकान में चोरी करने के आरोप में एक नामजद
Updated Sun, 23 Jul 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। किराना की दुकान में दिनदहाड़े चोरी करने के मामले में एसपी के आदेश पर एक माह बाद कानूनी कार्रवाई की जा सकी है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर कॉलोनी के ही एक युवक पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
सुभाष नगर कॉलोनी निवासी अजय कुमार पुत्र लक्ष्मी स्वरूप ने बताया कि वह मकान के बाहरी हिस्से में किराना की दुकान करते है। इसके दो गेट बने हुए है। 14 जून की दोपहर करीब दो बजे वह दुकान का एक गेट बंद कर घर में खाना खाने चले गए। इस बीच दुकान पर लगा एलसीडी और एक हजार रुपये चोरी हो गए। इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई, लेकिन पुलिस ने घटना को संदिग्ध बताकर टाल दिया। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद पीड़ित ने दो दिन पहले एसपी के समक्ष पेश होकर दुखड़ा सुनाया। जिसमें दुकान में पूर्व में चोरी कर चुके एक युवक पर शक जाहिर करते हुए लिखित शिकायत की। एसपी के आदेश पर एक माह बाद कानूनी कार्रवाई की गई है। कोतवाल देशपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कॉलोन के जतिन सिंह पुत्र हरनाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।