फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   खून के सौदागरों ने शहर में फैला रखे थे एजेंट!

खून के सौदागरों ने शहर में फैला रखे थे एजेंट!

Sun, 16 Jul 2017 10:23 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खून के सौदागरों ने शहर में फैला रखे थे एजेंट!
पीलीभीत। शहर के निजी अस्पतालों में सेंधमारी कर खून की सौदेबाजी का कारोबार करने वाले छह आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है। इसको लेकर की जा रही जांच में अब चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पकड़े गए खून के सौदागरों ने अपना कारोबार बढ़ाने के लिए शहर में कई एजेंट फैला रखे थे। जिनको काम होने पर मोटा कमीशन दिया जाता है। अब पुलिस इस पहलू पर भी छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला शेर मोहम्मद के एक मकान में छापामारी कर शहर में सालों से पनप रहे खून की सौदेबाजी के अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया था। इसमें छह आरोपी शेर मोहम्मद निवासी जाकिर सिद्दीकी, जटपुरा (न्यूरिया) के हरिशंकर, सैदपुर निवासी कमल कुमार, बनौसा नवदिया (गजरौला) के सरवन कुमार, शाही (जहानाबाद) हरचरन सिंह गौतम और राजेश को जेल भेजा जा चुका है। इसके अलावा एसएस हास्पिटल के चिकित्सक शिवकुमार अग्रवाल को नामजद कर जांच की जा रही है। पकड़े गए आरोपी अपने मकान में रुपये का लालच देकर खून निकालते थे। इसकी छानबीन के दौरान एक बात और संज्ञान में आई है। खून का कारोबार तेजी से आगे बढ़ाया जा सके, इसके लिए यह निजी अस्पतालों पर सक्रिय रहने के साथ ही अपने एजेंट बनाकर रखते थे, जोकि आज भी शहर में खुलेआम घूम रहे है। यह एजेंट बच्चों, नशेड़ियों और अन्य जरूरतमंदों को रुपये का लालच देकर इन तक पहुंचाते थे। इसके एवज में उनको कमीशन दिया जाता था।
विज्ञापन

000
नींद से अब भी नहीं जाग सका स्वास्थ्य विभाग
खास बात है कि कोतवाली पुलिस का खुलासा स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के दावों की कलई खोल चुका है। महकमे पर मिलीभगत के आरोप लगाए जा रहे है। एक तरफ सख्त कार्रवाई करने की बात कर रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की नींद अब भी नहीं खुल सकी है। खून के इस खेल पर शिकंजा कसने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी न तो कोई प्लानिंग बना सके हैं, न ही कहीं छापामारी की शुरूआत हो सकी है। सिर्फ खुद को पाक साफ बताकर जिम्मेदारी से इतिश्री कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
कोतवाल देशपाल सिंह से पूरे प्रकरण को लेकर जानकारी की जा रही है। इसमें जो भी तथ्य सामने आ रहे है, सभी पर गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है। इस अवैध धंधे मेें लिप्त सभी पर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।
- धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed