{"_id":"5ce19adabdec22073d799d09","slug":"181558289114-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्यासपुर गोलीकांड: 27 लोग पांच-पांच लाख के मुचलके से पाबंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ग्यासपुर गोलीकांड: 27 लोग पांच-पांच लाख के मुचलके से पाबंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला ग्यासपुर में हुए गोलीकांड के बाद उपजे तनाव के मद्देनजर दोनों पक्षों के 27 लोगों को शांति भंग की आशंका में निरुद्ध करते हुए पांच-पांच लाख रुपये के मुचलकों से पाबंद करने की संस्तुति की है।
कोतवाल जेपी सिंह ने बताया कि पांच मई को मोहल्ला ग्यासपुर के दो पक्षों में जगह के विवाद पर झगड़ा हो गया था। इस झगड़े में प्रथम पक्ष का इरशाद गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने क्रास रिपोर्ट दर्ज की थी। इस मामले की विवेचना अभी चल रही है। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में जबरदस्त तनाव व्याप्त है, जिसके मद्देनजर पुलिस ने दोनों पक्षों के 27 लोगों के विरुद्ध शांति भंग की आशंका में निरोधात्मक कार्रवाई की है । पुलिस ने एसडीएम कोर्ट में रिपोर्ट भेजकर निरुद्ध लोगों को पांच पांच लाख के मुचलकों से पाबंद कराने की संस्तुति की है। निरुद्ध लोगों इरशाद, अनवर, अख्त्यार, रियाज, इम्त्याज, आरिफ, रजाक, फारूख, नवी हसन, शहनवाज, आगाज, अजीम, ऐनुद्दीन, शब्बीर हुसैन और मोहममद शाने, दूसरे पक्ष के गुलाम नवी, गुलाम साबिर, अतीक, यासीन, खालिद, मोहम्मद हसीन, मुख्त्यार, खलील,मेहंदी हसन और नवी हसन शामिल है। एसडीएम वंदना त्रिवेदी ने बताया कि निरुद्ध लोगों को पुलिस के जरिये नोटिस भिजवाकर कोर्ट में हाजिर होकर जमानत कराने के आदेश दे दिए गए हैं।