{"_id":"5cc3459dbdec2214204768d9","slug":"181556301213-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या आरोपी की निशानदेही पर मुकेश बाबू की बाइक और मोबाइल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हत्या आरोपी की निशानदेही पर मुकेश बाबू की बाइक और मोबाइल बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा (पीलीभीत)। फर्नीचर व्यापारी मुकेश बाबू शर्मा की हत्या के मामले में जेल भेजे गए मुख्य आरोपी समीर उर्फ लल्ला उर्फ तस्लीम रजा को छह घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया गया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना के बाद से गायब मृतक का मोबाइल और बाइक बरामद की। पूछताछ के बाद आरोपी को वापस जेल भेज दिया है।
कस्बा बरखेड़ा के वार्ड नंबर तीन के निवासी फर्नीचर व्यापारी 42 वर्षीय मुकेश बाबू शर्मा की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। 24 घंटे लापता रहने के बाद उनका शव 15 अप्रैल की शाम पतरसिया मार्ग पर एक पुलिया के नीचे लहूलुहान पड़ा मिला था। पुलिस ने परिजनों से मिली तहरीर पर कस्बे के ही समीर उर्फ लल्ला के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। हत्या की वजह रुपये के लेनदेन को लेकर चल रहा पुराना विवाद निकला था, जिसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया था। शव मिलने के बाद से मृतक की बाइक और मोबाइल गायब था। उसको बरामद करने के लिए बरखेड़ा पुलिस ने स्वाट और सर्विलांस टीम की मदद ली थी। इंस्पेक्टर बरखेड़ा एसके उपाध्याय ने बताया कि शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट से अनुमति मिलने पर हत्या आरोपी समीर उर्फ लल्ला को छह घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया गया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने जहानाबाद थाना क्षेत्र में कनाकोर रोड पर झाड़ियों से व्यापारी बाइक बरामद कर ली है। इसके अलावा व्यापारी का मोबाइल आरोपी के घर पर मिल गया है।