{"_id":"5c7acdc1bdec224a415dd998","slug":"181551551937-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी छात्र की मौत की सीबीआई जांच हो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव उगनपुर मरौरी निवासी रूपचंद्र ने केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र भेजकर आईआईटी चेन्नई के छात्रावास में संदिग्ध हालात में हुई अपने पुत्र की मौत की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि रूपचंद्र का पुत्र गोपाल बाबू आईआईटी चेन्नई में एमटेक प्रथम वर्ष का छात्र था और कैंपस में ही स्थित छात्रावास में रहता था। 28 जनवरी की रात गोपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने बिना जांच पड़ताल किए ही मामला आत्महत्या का करार दिया और शव पोस्टमार्टम के बाद घरवालों को सौंप दिया। घर वालों ने चेन्नई पुलिस से हत्या की आशंका जताते हुए जांच की बात भी कही लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। पत्र में मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।