{"_id":"5c793291bdec22739a5c01d5","slug":"181551446673-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में की गई थी बीज व्यापारी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उत्तराखंड में की गई थी बीज व्यापारी की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। खाद बीज व्यापारी बलवंत कुमार की हत्या उत्तराखंड में की गई थी। पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि भीमताल के होटल में आयोजित पार्टी के दौरान बलवंत अचानक बेहोश हो गए थे। मौके पर मौजूद दोस्त उन्हें हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां बलवंत को मृत घोषित कर दिया गया था। फिर उनका शव पीलीभीत जिला अस्पताल लाया गया था। हालांकि पुलिस को अभी नामजद आरोपियों का सुराग नहीं मिला है।
माधोटांडा थाना क्षेत्र के नवदिया धनेष गांव निवासी खाद बीज व्यापारी बलवंत 24 फरवरी को अपने तीन दोस्तों संग उत्तराखंड के नैनीताल गए थे। दूसरे दिन 25 फरवरी की सुबह जिला अस्पताल में बलवंत का शव छोड़कर दोस्त फरार हो गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उनकी गला दबाकर हत्या की गई थी। उनके पास से तीन लाख रुपये गायब थे। इसकी रिपोर्ट भाई बाबूराम की ओर से दर्ज कराई गई थी। सीओ प्रवीण मलिक की अगुवाई में पुलिस टीम उत्तराखंड के भीमताल और सितारगंज गई थी। टीम के लौटने के बाद कुछ चौकाने वाली जानकारी सामने आई है। एएसपी रोहित मिश्रा ने बताया कि जांच में पता लगा है कि भीमताल के होटल में पार्टी के दौरान बलवंत और उनके दोस्तों ने नशा किया था। इसी दौरान बलवंत बेहोश हो गए थे। दोस्त उन्हें हल्द्वानी ले गए। वहां एक निजी अस्पताल में बलवंत को मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद शव को पीलीभीत जिला अस्पताल लाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। ऐसे में भीमताल से हल्द्वानी के बीच ही कुछ हुआ है। पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज लाई है। उनकी मदद से छानबीन कराई जा रही है।