फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बिना हेलमेट ट्रिपल राइडिंग, एक की मौत दो घायल

बिना हेलमेट ट्रिपल राइडिंग, एक की मौत दो घायल

Thu, 31 Jan 2019 07:58 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Thu, 31 Jan 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
बिना हेलमेट ट्रिपल राइडिंग, एक की मौत दो घायल
गजरौला। असम हाईवे पर बिठौरा कलां के पास पशु लदी डीसीएम और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची गजरौला पुलिस ने शव कब्जे में लेकर बाकी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बाइक सवार बिना हेलमेट ट्रिपल राइडिंग कर रहे थे। गजरौला थाना क्षेत्र के मकतुल निवासी 40 वर्षीय प्रमोद कुमार खेती करते थे। गुरुवार दोपहर वह खरीदारी करने के लिए पीलीभीत आए थे। गांव के दीनानाथ और राजू भी उनके साथ आए थे। देर शाम खरीददारी कर तीनों एक ही बाइक पर सवार पर होकर वापस घर के लिए निकले। इस बीच असम हाईवे पर बिठौरा कलां के पास पहुंचते ही बाइक की पशु से लदी डीसीएम से भिड़ंत हो गई। हादसे में प्रमोद की मौत हो गई। जबकि उसके साथ राजू और दीनानाथ घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर गजरौला पुलिस और यूपी 100 मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। बताते हैं कि पुलिस ने डीसीएम के साथ एक युवक को कब्जे में लिया है। जो उसका परिचालक बताया जा रहा है। वहीं, चालक के फरार होने की बात कही जा रही है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि डीसीएम को कब्जे में लेने के साथ मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी के परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed