{"_id":"5c30b4aabdec222d5141916b","slug":"181546695850-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के पर्स में पुलिस को मिला सुसाइड नोट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी के पर्स में पुलिस को मिला सुसाइड नोट
विज्ञापन
am
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यक्तिगत समस्याओं को बताया आत्महत्या की वजह
परिजनों ने दर्ज कराई है हत्या की रिपोर्ट
पूरनपुर। पेस्टीसाइड व्यापारी 25 वर्षीय अरुण सिंह की मौत का मामला एक बार फिर आत्महत्या की ओर इशारा कर गया है। पुलिस को मृतक के पर्स से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें व्यक्तिगत समस्याओं को लेकर खुदकुशी करने की बात कही गई है। वहीं परिजनों ने एक दिन पूर्व अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव मुजफ्फरनगर निवासी रमेश पाल सिंह के पुत्र अरुण सिंह का शव बृहस्पतिवार शाम गांव कढेरचौरा में उनकी पेस्टीसाइड की दुकान में मिला था। कनपटी पर गोली का निशान था तो पास में ही तमंचा पड़ा था। पुलिस शुरूआत से मामला आत्महत्या मान रही है। जबकि चाचा पूर्व प्रधान नरेश पाल सिंह ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को पुलिस को एक साक्ष्य मिला है। प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी ने बताया कि मृतक अरुण के पर्स से सुसाइड नोट मिला है। इसमें अरुण ने व्यक्तिगत समस्याओं का जिक्र किया है। खुदकुशी के पीछे जिम्मेदारी भी खुद की बताई है। इस सुसाइड नोट में 18 दिसंबर की तारीख लिखी है। अब तक की जांच में मामला आत्महत्या का ही निकल रहा है। फिलहाल जांच जारी है।