{"_id":"5c261af7bdec22570d2dd875","slug":"181546001143-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार संग आ रहे दरोगा से लूटपाट, एक पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार संग आ रहे दरोगा से लूटपाट, एक पकड़ा
विज्ञापन
लूट का आरोपी पकड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो अन्य साथी भागने में हुए सफल, धरपकड़ में जुटी पुलिस
जहानाबाद थाना क्षेत्र के बार नवादा गांव में हुई वारदात
जहानाबाद (पीलीभीत)। परिवार के साथ रिश्तेदारी से वापस घर आ रहे रामपुर के दरोगा को बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर बार नवादा गांव के पास रोक लिया। तमंचा दिखाकर धमकाते हुए पत्नी का सोने का हार लूट लिया। शोर करने पर ग्रामीण जमा हो गए। जिनकी मदद से पीड़ित ने एक बदमाश को मौके पर धर दबोचा, जबकि दो अन्य भाग निकले। जहानाबाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर पुलिस ने साथियों के नाम जुटा उनकी धरपकड़ का प्रयास शुरू कर दिया है।
शहर के मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी दरोगा नवाब हसन रामपुर जिले में तैनात हैं। बृहस्पतिवार रात वह पत्नी मेहरून निशां के साथ बाइक से क्योलड़िया (बरेली) के ठिरिया बन्नोजान इलाके में रिश्तेदार से मिलकर वापस आ रहे थे। दूसरी बाइक पर मोहल्ला मोहम्मद वासिल निवासी उनके साले लियाकत अली उर्फ आसिफ थे। बारनवादा गांव के पास पहुंचते ही आसिफ बाइक लेकर आगे निकल गए। पीछे आ रहे दरोगा और उनकी पत्नी को बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोक लिया। तमंचे के बल पर धमकाते हुए मेहरून निशां का सोने का हार लूट लिया। पीड़ित दंपति के शोर पर आसपास के ग्रामीण जमा हो गए। जिसके बाद एक बदमाश को भीड़ ने धर दबोचा, जबकि दो भागने में कामयाब रहे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर यूपी 100 और थाना जहानाबाद पुलिस पहुंची। भीड़ द्वारा पकड़े गए आरोपी को लेकर थाने आ आई। थानाध्यक्ष एसके सिंह द्वारा की गई पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने खुद को बहेड़ी (बरेली) के बकैनिया काले खां निवासी सुमित कुमार बताया, दो अन्य साथियों के नाम भी बताए। जिसके बाद अब पुलिस फरार आरोपियों की धरपकड़ में लग गई है।
लियाकत अली से मिली तहरीर पर जहानाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पकड़े गए आरोपी का शुक्रवार को चालान कर दिया गया है। उसके साथियों की तलाश में दबिशें दी जा रही है। यह भी सामने आया है कि पकड़ा गया आरोपी हाल ही में लूट के मामले में जमानत पर छूटा है।
विज्ञापन
- बालेंदु भूषण सिंह, एसपी