फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   रामलीला मैदान से खदेड़े अतिक्रमणकारियों ने घेर ली सड़क

रामलीला मैदान से खदेड़े अतिक्रमणकारियों ने घेर ली सड़क

Tue, 30 Oct 2018 06:40 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
रामलीला मैदान से खदेड़े अतिक्रमणकारियों ने घेर ली सड़क
30 पीबीटीपी 05
विज्ञापन

रामलीला मैदान से खदेड़े अतिक्रमणकारियों ने घेर ली सड़क
अक्सर लगता है जाम, आवागमन में लोगों को हो रही परेशानी

अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। रामलीला मेला मैदान से खदेड़े गए अधिकांश अतिक्रमणकारियों ने सड़कों के फुटपाथों और गलियों में अतिक्रमण कर व्यापार शुरू कर दिया है। अतिक्रमण के चलते शेरपुर रोड पर अक्सर जाम से लोगों को जूझना पड़ रहा है। गलियों में दुकानें लगाने से लोगों को आवागमन में असुविधा हो रही है। इसको लेकर राहगीरों में रोष है।

रामलीला मेला मैदान में सात अक्तूबर को अभियान चलाकर अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा गया था। कई पक्की और टीनशेड दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। रामलीला मेला मैदान से खदेड़े गए सब्जी व्यापारियों ने अब नगर के शेरपुर रोड पर रामलीला मेला मैदान के बाहर फुटपाथ पर कब्जा कर लिया है। इससे इस रोड पर दिन में अक्सर कई बार जाम की स्थिति से लोगों को जूझना पड़ता है। इतना ही नहीं अतिक्रमणकारी अपने फड़ों को रात में भी न हटाकर पन्नी से ढककर घरों को चले जाते हैं। ताकि उनकी ओर से अतिक्रमण की गई जगह पर दूसरे अतिक्रमणकारी कब्जा कर अपनी दुकानें न लगा लें। इसके अलावा स्टेशन रोड से स्टेट बैंक के समीप से रामलीला मेला को जाने वाली गली, रामलीला मेला मैदान के चारों ओर दुकानें लगाकर अतिक्रमण कर रखा है। इससे लोगों को आवागमन में भारी असुविधा हो रही है। अतिक्रमण कर लगाई गई दुकानें न हटने से लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed