फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   तीन साल पहले भी पूरनपुर की एक छात्रा दिखा चुकी है साहस

तीन साल पहले भी पूरनपुर की एक छात्रा दिखा चुकी है साहस

Mon, 30 Jul 2018 11:33 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
तीन साल पहले भी पूरनपुर की एक छात्रा दिखा चुकी है साहस
पेज पांच का टॉप बॉक्स
विज्ञापन


तीन साल पहले भी पूरनपुर की एक छात्रा दिखा चुकी है साहस
क्रासर....
पकड़े गए शोहदे की कोतवाली में ही कर दी थी पिटाई
क्रासर...
वीडियो वायरल होने पर छात्रा की हुई थी सराहना तो दरोगा पर हुई थी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। छेड़छाड़ की घटना को लेकर असहज होने के बजाए छात्रा द्वारा हिम्मत दिखाने का नगर में ये दूसरा मामला है। इससे पहले भी पूरनपुर की एक छात्रा ने शोहदे को सबक सिखाने के लिए बहादुरी दिखाई थी। उसने न सिर्फ सड़क पर बल्कि कोतवाली पहुंचने के बाद भी शोहदे की कोतवाली के भीतर चप्पलों से पिटाई कर डाली थी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा की सराहना करने के साथ ही उसका कई संगठनों द्वारा सम्मान किया गया, लेकिन कोतवाली के दरोगा को विभागीय कार्रवाई झेलनी पड़ी थी।
घटना तीन साल पुरानी है। कोतवाली क्षेत्र की एक छात्रा कोचिंग पढ़कर घर लौट रही थी। इस बीच कुर्रैया क्षेत्र के निवासी एक शोहदे ने उस पर फब्तियां कसना शुरू कर दिया था। कोतवाली के पास पहुंचने पर आरोपी द्वारा छेड़छाड़ करते ही छात्रा ने उसको पकड़कर पिटाई कर दी थी। शोर पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले आई थी। इसके बाद कोतवाली में भी छात्रा ने उसको पुलिस के सामने ही पीटा था। कोतवाली परिसर की ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई थी जिसके बाद छात्रा के साहस को तो सभी ने सराहा। छात्रा को कई मंच पर सम्मानित भी किया गया, लेकिन कोतवाली में उस वक्त ड्यूटी पर तैनात एक दरोगा की लापरवाही मानते हुए उसको सस्पेंड कर दिया गया था। अब सोमवार को हुई घटना ने तीन साल पुरानी घटना को ताजा कर दिया है। हर कोई घटना को पूर्व में हुई घटना से जोड़कर चर्चाएं करता रहा।
विज्ञापन

0000
छात्राओं को डरने की जरूरत नहीं
छात्राओं को शोहदे से डरना नहीं चाहिए, बल्कि साहस दिखाना चाहिए। वह किसी से कमजोर नहीं है। इस तरह की घटनाओं की पुलिस से शिकायत होनी चाहिए, ताकि आरोपियों पर कार्रवाई की जा सके। वहीं 1090, डायल 100 पर तत्काल कॉल लगानी चाहिए। छात्राओं को निर्भीक बनाने के लिए स्कूल-कॉलेजों में समय-समय पर पुलिस विभाग की ओर से कैंप भी लगाए जाते हैं। - अनुराग दर्शन, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed