फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े चार लाख ठगे

नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े चार लाख ठगे

Fri, 11 May 2018 01:05 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े चार लाख ठगे
नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े चार लाख ठगे
विज्ञापन


दो साल टरकाया, अब रुपये लौटने से कर रहा इंकार
तहरीर मिलने पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज की नामजद रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। सफाई कर्मचारी की नौकरी दिलाने के नाम पर एक जालसाज ने मोहल्ला छोटा खुदागंज निवासी मोहम्मद वाहिद से दो साल पहले साढ़े चार लाख रुपये ठग लिए। कई दिनों तक नौकरी लगवाने की कार्रवाई जारी होने की बात कहकर टालमटोल करता रहा। इसके बाद जब पीड़ित ने ठगी का अहसास होने पर दिए गए रुपये वापस मांगे तो कुछ दिन की मोहलत मांगी। चार दिन पहले जब इसको लेकर तकादा किया गया तो आरोपी ने रुपये लौटाने से इनकार कर धमकी दे डाली। कोतवाली पुलिस ने तहरीर मिलने पर एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।

पुलिस को दी तहरीर में मोहम्मद वाहिद ने बताया कि वह ट्यूशन पढ़ाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उन्होंने कुछ समय पहले बीसलपुर के चक सपौला गांव निवासी ठाकुर श्याम सिंह को पढ़ाया था। दो साल पहले आरोपी श्याम सिंह उनके पास आया और बताया कि उनकी वह वर्तमान समय में लखनऊ में बड़े पद पर नौकरी कर रहा है। उसके उच्चाधिकारियों से बेहतर संबंध है। उसने यह विश्वास दिलाया कि वह सफाई कर्मचारी की नौकरी लगवा देगा। इसके लिए उसने पहले ढाई लाख रुपये लिए। एक माह बीतने के बाद जब उससे बात की गई, तो उसने कहा कि अभी और लोग चुने जा रहे हैं। किसी और को भर्ती कराना हो, तो वह भी शामिल हो जाएगा। आरोपी के दिए झांसे में आकर पीड़ित ने अपने भाई की नौकरी को लेकर भी दो लाख रुपये दे दिए। यह कहा कि जल्द ही दोनों की नौकरी लग जाएगी। कई महीनों तक आरोपी टालमटोल करता रहा। इस पर पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। आरोपी से दिए गए रुपये वापस मांगे गए तो उसने आर्थिक तंगी का हवाला देकर कुछ समय मांगा। बाद में चार दिन पहले जब तगादा किया तो आरोपी ने रुपये लौटाने से साफ इंकार कर धमकी दे दी। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ठाकुर श्याम सिंह और दो अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed