फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   यदि किसी ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो माफी नहीं- सीओ

यदि किसी ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो माफी नहीं- सीओ

Mon, 05 Mar 2018 12:30 AM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
यदि किसी ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो माफी नहीं- सीओ
खेकड़ा (बागपत)ेे
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा यदि किसी ने भी क्षेत्र में माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
रविवार को शाम के समय क्षेत्र के ग्राम नूरपुर में पुलिस क्षेत्राधिकारी खेकड़ा वंदना शर्मा एवं थाना प्रभारी एसपी सिंह ने शांति समिति की बैठक ली। इसमें सीओ ने कहा कि सभी लोगों को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ रहना चाहिए और बच्चों को अनुशासन संस्कार सिखाकर सही रास्ते पर चलाए। उन्होंने कहा युवा वर्ग उचित मार्ग दर्शन के अभाव में भटक जाता है। उन्होंने गांव के जिम्मेदार लोगों से अफवाह से बचने एवं सौहार्द कायम करने में अहम भूमिका निभाने की अपील की। सीओ ने कहा यदि किसी ने भी माहौल बिगाड़ने के लिए अफवाह फैलाई तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस को क्षेत्र में अमन बनाने के लिए सहयोग करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed