फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी के आत्महत्या करने की पुष्टि

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी के आत्महत्या करने की पुष्टि

Sun, 03 Sep 2017 05:43 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी के आत्महत्या करने की पुष्टि
पीलीभीत। अपने ही मकान में फंदे पर लटकी मिली किशोरी चांदनी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है। इसके बाद पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के एक नाबालिग के खिलाफ आत्महत्या को प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले को प्रेम प्रसंग बता रही है।
विज्ञापन

गजरौला क्षेत्र के ग्राम अमखेड़ा निवासी किसान रमेश कुमार की 15 वर्षीय पुत्री चंादी का शव अपने ही मकान में फंदे पर लटका मिला था। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे परिवारीजनों ने किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। शनिवार को पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। गांव में हुई जांच के दौरान पुलिस ने सामने आए तथ्यों के आधार पर प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला और आत्महत्या करने की बात कही थी। हालांकि मौत की वजह स्पष्ट करने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा था। दूसरे दिन रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर घटना को लेकर स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो गई है। एसएचओ गजरौला नरेंद्र यादव ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में हैंगिंग आने पर किशोरी के आत्महत्या करने की बात स्पष्ट हो गई है। पिता से मिली तहरीर पर गांव के एक नाबालिग पर आत्महत्या को प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। उसी के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed