फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मेेले में 500 के नकली नोट चलाने की कोशिश

मेेले में 500 के नकली नोट चलाने की कोशिश

Tue, 16 Apr 2019 11:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
मेेले में 500 के नकली नोट चलाने की कोशिश
पीलीभीत। नेपाल और उत्तराखंड की सीमा से सटे तराई के जिले में एक बार फिर नकली नोट का मामला सामने आया है। मां यशवंतरी देवी मंदिर परिसर में चल रहे नवरात्र मेले में एक 16 वर्षीय किशोर 500 के नकली नोट चलाने की कोशिश करते वक्त दुकानदारों के हत्थे चढ़ गया। उसके पास से छह नकली नोट भी बरामद हुए हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने किशोर को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। अभी तक की पड़ताल में किशोर ने अपने एक अन्य दोस्त का नाम बताया है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। उसके मिलने के बाद ही नकली नोट को लेकर पूरी तरह से स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

घटना सोमवार रात की है। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का निवासी 16 वर्षीय किशोर मां यशवंतरी देवी मंदिर परिसर में लगे मेले में पहुंचा। उसने परिसर में लगी दुकानों पर खरीदारी की। इस दौरान दो नोट उसने चला दिए। दुकानदारों ने किशोर के जाने के बाद नोट चेक किया तो वह नकली निकले। इस पर मेला परिसर में नकली नोट को लेकर हल्ला मच गया। उधर, किशोर अन्य दुकानों पर भी नकली नोट से खरीदारी करने की कोशिश करता रहा। इस बीच पहले से अलर्ट हो चुके दुकानदारों ने उसको दबोच लिया। इसकी सूचना मिलने पर मेला परिसर में मौजूद पुलिसकर्मी पहुंच गए। व्यापारियों से जानकारी करने के बाद किशोर को कोतवाली ले आए। यहां उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 500 के छह नकली नोट मिले। इसको लेकर पूछताछ की गई। मामला नकली नोट से जुड़ा होने पर खुफिया विभाग के कर्मचारी भी कोतवाली आ गए और पड़ताल की जाने लगी। सोमवार को भी किशोर से पुलिस नकली नोट को लेकर जानकारी करती रही। इसमें उसने बताया कि दो दिन पहले ही वह अपने एक दोस्त से चार हजार रुपये लेकर आया था। इस पर पुलिस ने उसके दोस्त की तलाश शुरू कर दी। हालांकि वह मिल नहीं सका। उसका मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ बता रहा है। पुलिस उसके परिवार वालों से संपर्क कर उसकी लोकेशन का पता लगाने में जुटी है। इधर, हिरासत में लिए गए किशोर के परिजन भी बेटे के फंसने पर कोतवाली में डेरा जमाए रहे। कोतवाल वीके मिश्रा ने बताया कि हिरासत में लिया गया किशोरी बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र है। वह पूछताछ में अपने एक दोस्त का नाम बता रहा है। अब उसके दोस्त की तलाश कराई जा रही है। उसके मिलने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। गहनता से पड़ताल की जा रही है। इसमें जो भी तथ्य निकलकर आएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पीलीभीत। किशोर के नकली नोट के साथ पकड़े जाने के मामले में पुलिस की जांच में कुछ और नाम सामने आए हैं। जिसको लेकर अब कार्रवाई को भी गति दी गई है। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल की अगुवाई में कोतवाली, सर्विलांस और स्वाट टीम ने इसको लेकर छापा मारी शुरू कर दी गई है। नकली नोट को लेकर सामने आए पुराने मामलों का भी संज्ञान लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed