फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   छह हजार रुपये नहीं दिए तो कर दी पिता और भाई की पिटाई

छह हजार रुपये नहीं दिए तो कर दी पिता और भाई की पिटाई

Sat, 09 Mar 2019 10:34 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Sat, 09 Mar 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
छह हजार रुपये नहीं दिए तो कर दी पिता और भाई की पिटाई
पीलीभीत। शराब पीने के लिए रुपये न देने पर एक युवक ने अपने पिता और भाई को पीटकर जख्मी कर दिया। शोर सुनकर मां बीच बचाव करने पहुंची युवक ने धमकाकर हटा दिया। सीओ के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देशनगर निवासी भूप सिंह पुत्र मिढ़ईलाल शनिवार को सीओ सिटी के पास उनके कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके दो बेटे हरि सिंह और प्यारेलाल हैं। छोटा बेटा प्यारेलाल शराब पीकर आए दिन परिजनों को परेशान करता है। शराब के लिए रुपये न देने पर मारपीट करता है। शुक्रवार शाम प्यारेलाल शराब पीकर घर पहुंचा और पिता से छह हजार रुपये मांगने लगा। भूप सिंह ने रुपये देने से इनकार कर दिया। इस पर प्यारेलाल रुपये लेने को दबाव बनाने को गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने पिता भूप सिंह और भाई हरि सिंह की पिटाई कर दी। चीख पुकार सुनकर मां जमुना देवी बचाने आई। इस पर उसने मां को भी धमकाना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों के जमा होने पर बमुश्किल आरोपी पर काबू किया गया। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि भूप सिंह ने कार्यालय आकर छोटे बेटे प्यारेलाल की शिकायत की थी। कोतवाली पुलिस को भेजकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed