फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   चोरी के आरोप में सपा नेता गिरफ्तार, जेल भेजा

चोरी के आरोप में सपा नेता गिरफ्तार, जेल भेजा

Sun, 24 Feb 2019 07:42 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 24 Feb 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
चोरी के आरोप में सपा नेता गिरफ्तार, जेल भेजा
पूरनपुर। पुलिस ने चोरी के मामले में आरोपी अहीद खां को गिरफ्तार कर भेज दिया, जो सपा युवजन सभा का पूर्व जिलाध्यक्ष बताया जाता है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला साहूकारा लाइन पार निवासी अल्ताफ हुसैन के घर में 31 दिसंबर की रात ताले तोड़कर घुसे चोर 42 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर ले गए थे। इसके अलावा पूरनपुर देहात के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी मोहम्मद कमर के घर में 28 जनवरी को घुसे चोर दो मोबाइल लेए गए थे। कस्बा चौकी इंचार्ज निर्देश सिंह चौहान ने बताया कि दोनों घटनाओं की विवेचना के दौरान इंदिरा नगर निवासी बाबर खां, शीबू, दिलदार खां और शेरपुरकलां निवासी अहीद खां का नाम प्रकाश में आया। बाबर खां और दिलदार खां को पहले जेेल भेजा जा चुका है। अहीद को रविवार को गिरफ्तार कर लिया, जिसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। चौथा आरोपी शीबू अभी हाथ नहीं आया है।


लोगों ने बाइक चोर दबोचा
पूरनपुर। गांव मल्लपुर खजुरिया निवासी अखलाक तीन दिन पहले नगर के एक बारात घर में शादी समारोह में गए थे। तभी बारात घर के बाहर खड़ी उनकी बाइक चोरी हो गई थी। रविवार को माधोटांडा के कुछ लोगों ने चोरी की बाइक सहित आरोपी को पकड़ लिया और पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed