फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला इनामी गिरफ्तार

नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला इनामी गिरफ्तार

Fri, 04 Jan 2019 07:18 PM IST
saba zaidi zaidi saba
Updated Fri, 04 Jan 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला इनामी गिरफ्तार
सचिवालय में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी लगवाने को हड़पे थे पांच लाख
विज्ञापन

बिलसंडा (पीलीभीत)। सचिवालय में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख हड़पने वाले आरोपी को बिलसंडा पुलिस ने धर दबोचा। एक साल उसे पकड़ने में नाकाम रहने पर पुलिस ने इनाम भी घोषित कर दिया था।

इंस्पेक्टर मनोज त्यागी ने बताया कि बिलसंडा कस्बे के मोहल्ला हाथीखाना निवासी प्रवीण कुमार शुक्ला ने एक साल पूर्व बीसलपुर के रसिया खानपुर गांव निवासी राजीव शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि राजीव ने सचिवालय में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर पीड़ित से पांच लाख रुपये लिए थे। जिसके बाद झांसा देते हुए नौकरी से जुड़े फर्जी अभिलेख बनाकर भी दे दिए। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच की, तो मामला सही पाया गया। काफी प्रयास के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर राजीव पर 15 हजार का इनाम घोषित किया गया था। उसके बिलसंडा के मदनमोहन कॉलोनी में रहने की सूचना मिली। जिसके बाद शुक्रवार सुबह उसको वहीं से गिरफ्तार किया है। कुछ अन्य लोगों से भी उसके द्वारा नौकरी के नाम पर ठगी करने की जानकारी मिली है, जिसकी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed