फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   युवक ने साथियों साथ किया युवती से दुष्कर्म

युवक ने साथियों साथ किया युवती से दुष्कर्म

Tue, 20 Nov 2018 12:24 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
युवक ने साथियों साथ किया युवती से दुष्कर्म
दुष्कर्म की शिकायत से क्षुब्ध युवक ने अपनी रिश्तेदार युवती को बाग में खींचकर उसके साथ चाकू की नोक पर दो साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर युवती की ओर से मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी नईम, उसके भाई वसीम और दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शेरपुरकलां की एक युवती की रिश्तेदारी नगर के मोहल्ला साहूकारा लाइनपार में है। युवती का आरोप है कि रिश्तेदारी का नईम, उसका भाई वसीम पिछले कई दिनों से अक्सर उससे छेड़छाड़ करता था। इसकी शिकायत उसने अपने परिवार वालों और आरोपी के परिवार वालों से की। आरोप है कि शिकायत से क्षुब्ध होकर 20 जुलाई को रात सवा बजे नईम अपने साथियों के साथ उसके घर में घुस आया। नईम ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत उसने कोतवाली पुलिस से की लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आरोप है कि 11 नवंबर को बहन के साथ पूरनपुर बाजार आने पर आरोपी ने उसे फिर छेड़ा और दुष्कर्म की धमकी दी। 13 नवंबर की सायं छह बजे युवती अपने घर के निकट स्थित एक बाग के पास घूम रही थी। इस बीच आरोपी युवक अपने दो साथियों के साथ उसे खींचकर बाग में ले गया। गर्दन पर चाकू रख कर तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत पीड़िता ने परिवार वालों के साथ एसपी के पास पहुंच कर की। कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर युवती की ओर से मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी नईम, वसीम और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल केशव कुमार तिवारी ने बताया कि युवती द्वारा पूर्व में कभी भी कोतवाली पुलिस को सूचना नहीं दी गई। घटना चार माह पुरानी है। जिसके आधार पर मामला प्रथम दृष्ट्या संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती को डॉक्टरी जांच को जिला अस्पताल भेजा जाएगा। मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed