{"_id":"5b07168d4f1c1bb06e8b46a3","slug":"171527191181-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में छह लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में छह लोग घायल
Updated Fri, 25 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम रटौल मार्ग तिराहे पर बनी पुलिया पर बृहस्पतिवार की शाम साइड देने को लेकर ग्राम रटौल एवं ग्राम पांची निवासी दो लोगों में हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों ने अपने अपने गांवों से अपने परिवार के लोगों को झगडे़ की सूचना देकर मौके पर बुलवा लिया। इससे मामला शांत होने के बजाय बिगड़ गया और दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। इसके चलते दोनों पक्षों में लाठी डंडे चले। इसमें दोनो पक्षों के छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों में मारपीट बंद कराई। इसके बाद दोनों पक्षों ने खेकड़ा थाने में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों का सीएचसी में इलाज कराकर कराकर जांच शुरू कर दी। साथ ही गांव के कुछ लोग दोनों पक्षों में समझौता कराने के प्रयास में जुटे हैं।