फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Girl raped in pilibhit

बंधक बनाकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 20 May 2018 01:16 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Sun, 20 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
Girl raped in pilibhit
शौच के लिए घर से बाहर निकली किशोरी को शुक्रवार रात करीब 12 बजे गांव का एक युवक अगवा कर अपने घर ले गया। यहां उसने रात भर बंधक बनाकर किशोरी से दुष्कर्म किया। किसी तरह सुबह छूटकर घर पहुंची किशोरी ने यूपी 100 पर कॉल कर घटना की शिकायत की। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर शनिवार को सुनगढ़ी पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र की निवासी एक 16 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात करीब 12 बजे वह शौच के लिए जाने को घर से निकली। इस बीच गांव के निवासी अशोक कुमार ने उसको पकड़ लिया। आरोप है कि मुंह में कपड़ा ठूंसकर आरोपी ने कपड़े से किशोरी के हाथ-पैर बांध दिए और अपने साथ ले गया। इसके बाद पहले हाथ-पैर खोलकर एक खेत में दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी किशोरी को अपने घर ले गया और एक कमरे में बंधक बनाकर दुबारा दुष्कर्म किया। शनिवार सुबह खुद को किसी तरह बंधनमुक्त कर किशोरी घर पहुंची। अपने साथ हुई दरिंदगी की सूचना यूपी 100 पर कॉल कर दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना सुनगढ़ी पुलिस भी आ गई और जानकारी जुटाई। एएसपी रोहित मिश्र ने बताया कि किशोरी से मिली तहरीर पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने, पॉक्सो एक्ट, धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराकर बयान कराया जाएगा। आरोपी अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed