{"_id":"5a81c14e4f1c1bca798b9389","slug":"171518453070-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम की जांच के बाद लोहिया आवास में 9.45 लाख का घोटाला उजागर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसडीएम की जांच के बाद लोहिया आवास में 9.45 लाख का घोटाला उजागर
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम की जांच में मिला 9.45 लाख का घोटाला
सचिव की तहरीर पर प्रधानपति समेत तीन पर रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
जहानाबाद/पीलीभीत। आसपुर गांव में सात लोहिया आवासों के 9.45 लाख रुपये का घोटला एसडीएम अमरिया वंदना त्रिवेदी की जांच में उजागर हुआ है। सोमवार रात सचिव से मिली तहरीर पर जहानाबाद पुलिस ने प्रधानपति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
अमरिया विकास खंड के आसपुर गांव के के सचिव धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव की निवासी पुष्पा देवी पत्नी परमेश्वरी दयाल ने बीते दिनों डीएम को एक शिकायत की थी। जिसमें प्रधानपति लाख सिंह पर लोहिया आवास की पहली किश्त में 70 हजार रुपये का गबन करने का आरोप लगाया था। इसकी एसडीएम अमरिया वंदना त्रिवेदी ने जांच की। जिसमें सात आवासों के 9.45 लाख रुपये का गबन सामने आया। इसमें से दो लाख रुपये मदीना सीमेंट एजेंसी के प्रोपराइटर मोईनुद्दीन निवासी ग्राम खमरिया दलेलगंज के नाम से चेक जारी किए गए थे। इसमें बैंक कर्मचारी की भी मिलीभगत उजागर हुई। एसडीएम की जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रधानपति समेत तीन के खिलाफ सचिव ने तहरीर सोमवार शाम को पुलिस को दी। जिसके आधार पर जहानाबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
नईम-वैभव