{"_id":"5a5618674f1c1b18758b58da","slug":"171515591783-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में भी चोरी की घटनाएं कर चुका है धर्म सिंह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ में भी चोरी की घटनाएं कर चुका है धर्म सिंह
Updated Wed, 10 Jan 2018 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में भी चोरी की घटनाएं कर चुका है धर्म सिंह
पुलिस की पूछताछ आरोपी ने कबूली वारदात
रिपोर्ट दर्ज न होने का मिला फायदा, नहीं हुई धरपकड़
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। रविवार रात बरहा रेलवे क्रॉसिंग पर महिला का मोबाइल छीनने के बाद पकड़े गए राजीव कॉलोनी निवासी धर्म सिंह ने पुलिस की पूछताछ में कई राज खोले हैं। जिससे उसके एक शातिर चोर होने का दावा पुलिस कर रही है। जनपद के अलावा उसने चंडीगढ़ हरियाणा में भी वारदात को अंजाम दिया, लेकिन घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज न होने के कारण वह कभी पकड़ा नहीं जा सका।
पूरनपुर गेट चौकी प्रभारी एसके तोमर ने बताया कि आरोपी धर्म सिंह को जेल भेजा जा चुका है। उसने पूछताछ में बताया कि चोरी करने को लेकर पूर्व में जेल जाने के बाद उसके पिता ने उसको बेदखल कर दिया था। जिसके बाद वह घटना कर हरियाणा-पंजाब की तरफ भाग जाता था। बीते दिनों चंडीगढ़ में रहते हुए उसने एक-दो चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था, लेकिन उनमें कभी उसकी धरपकड़ नहीं हो सकी। उक्त घटनाओं के मुकदमे दर्ज न होने का भी उसको काफी फायदा मिलता रहा।