{"_id":"5a293d274f1c1b686a8b8000","slug":"171512652071-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ के गनर से गाली गलौज, धमकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीडीओ के गनर से गाली गलौज, धमकाया
Updated Thu, 07 Dec 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहरीर पर सुनगढ़ी पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
पीलीभीत। रामलीला रेलवे क्रासिंग पर 27 नवंबर की दोपहर सीडीओ के गनर रविंद्र कुमार से गाली गलौज करने वाले युवक पर कानूनी कार्रवाई की गई है। बुधवार को घटना की तहरीर मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस को दी तहरीर में रविंद्र कुमार ने बताया कि 27 नवंबर को सीडीओ डॉ. दिनेश कुमार सिंह उदय करनपुर (पूरनपुर) गांव में निरीक्षण करने जा रहे थे। रामलीला रेलवे क्रासिंग पर फाटक बंद पर गाड़ी रोक खड़े हुए थे। आरोप है कि इस बीच एक बाइक सवार ने गाली गलौज शुरू कर दी। गाली देने से मना करने पर आरोपी पीड़ित से झगड़ने लगा और धमकी देना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। बुधवार सुबह सीडीओ के गनर ने पूरे हंगामे की ऑडियो रिकार्डिंग के साथ तहरीर सुनगढ़ी पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की। एसएचओ मोहम्मद कासिम ने बताया कि बुधवार देर शाम घटना की रिपोर्ट अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ दर्ज की गई है।