फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three high school students missing for coaching missing

कोचिंग जाने को निकलीं हाईस्कूल की तीन छात्राएं लापता

Thu, 26 Oct 2017 11:33 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Thu, 26 Oct 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Three high school students missing for coaching missing

विज्ञापन
पीलीभीत। कॉलेज की छुट्टी के बाद हाईस्कूल की तीन छात्राएं बुधवार को एक साथ रहस्यमय ढंग से लापता हो गईं। उन्हें स्कूल की छुट्टी के बाद कोचिंग जाना था लेकिन वे देर शाम तक घर नहीं पहुंचीं तो परिवार वालों ने तलाश की। पता लगा कि वे कोचिंग भी नहीं पहुंचीं हैं। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। इसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। परिवार वालों ने दो संदिग्ध युवकों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। एसपी ने सुनगढ़ी थाना पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच प्रभारी को छात्राओं की बरामदगी के लिए लगाया है। तीनों शहर के प्रमुख कॉलेज की छात्राएं हैं।

सुनगढ़ी क्षेत्र के माधोटांडा रोड पर मोहल्ला सिविल लाइन निवासी 15 वर्षीय किशोरी कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा है। रोजाना कॉलेज की छुट्टी होने के बाद वह दोपहर दो बजे कोचिंग जाती है फिर बाद में घर पहुंचती। बुधवार दोपहर को रोज की तरह वह अपनी दो साथी छात्राओं के साथ छुट्टी के बाद स्कूल से निकली लेकिन कोचिंग भी नहीं पहुंची। तीनों ही सहेली हैं। देर शाम तक घर न आने पर परिवार वालों ने पता लगाने की कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। कई जगह तलाशने के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर एक छात्रा के पिता ने सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है। रात में ही बरामदगी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी गई। एसपी कलानिधि नैथानी ने परिवार वालों से बातचीत की है। इसमें शहर के दो युवकों के नाम बतौर संदिग्ध प्रकाश में आए है। इनकी धरपकड़ के लिए विवेचक पूरनपुर गेट चौकी प्रभारी एसके तोमर के अलावा क्राइम ब्रांच प्रभारी हरगोविंद सिंह को लगाया गया है। लापता छात्राओं के सीडीआर निकलवाकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। विवेचक एसके तोमर ने बताया कि अब कोई लोकेशन ट्रेस नहीं हो सकी है। दो युवकों के नाम परिवार वालों से मिले हैं, उनकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। फौरी तौर पर पुलिस का मानना है कि इन लड़कियों को बहला फुसलाकर कहीं बाहर ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed