फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ़क्षा नौ के छात्र को अगवा कर नहर में फेंका

़क्षा नौ के छात्र को अगवा कर नहर में फेंका

Mon, 24 Jul 2017 05:22 PM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
़क्षा नौ के छात्र को अगवा कर नहर में फेंका
पीलीभीत/जहानाबाद। सवारी का इंतजार कर रहे कक्षा नौ के छात्र को मारुति वैन में सवार होकर आए तीन युवकों ने अगवा कर लिया। इसके बाद ढाई सौ मीटर दूर अप्सरा नदी में फेंक दिया। छात्र के चीखने चिल्लाने पर नहर के किनारे मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के हुसैननगर निवासी हुलासीराम खेती करते हैं। उनका बेटा रविराज (18) अमरिया के गुरु तेगबहादु इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र है। परिवारीजनों के अनुसार सोमवार सुबह आठ बजे वह घर से स्कूल जाने के लिए निकला। इसके बाद बिसेन भट्ठे के पास सवारी का इंतजार कर रहा था। इस बीच मारुति वैन में सवार तीन लोग उसके पास रुके और जहानाबाद कस्बे का रास्ता पूछने लगे। छात्र के बातचीत के दौरान करीब पहुंचते ही तीनों ने उसको पकड़कर मारुति वैन में डालकर अगवा कर लिया। छात्र शोर न मचा सके, इसके लिए मुंह पर कपड़ा लगा दिया। करीब ढाई सौ मीटर दूर आगे आने के बाद वैन सवार बदमाशों ने छात्र को अप्सरा नदी में फेंक दिया और भाग गए। छात्र के नदी में गिरने के बाद चीखने चिल्लाने पर मौके पर मौजूद लोगों ने उसको बाहर निकाला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर सीओ सदर योगेंद्र कुमार, एसएचओ रविंद्र वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। छात्र को सीएचसी भर्ती कराया गया। कुछ ही देर में जानकारी लगने पर परिवार के लोग भी आ गए। पुलिस ने छात्र से मामले की जानकारी जुटाई। इसके बाद उसको सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के पीछे के कारणों को लेकर परिवारीजन भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। किसी तरह की रंजिश से भी इनकार किया। एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि मारुति वैन सवार तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी गई है। घटना की छानबीन कराई जा रही है। अभी अपहरण को लेकर स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सकी है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed