फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   कच्ची शराब बनाने वालों पर कार्रवाई की मांग

कच्ची शराब बनाने वालों पर कार्रवाई की मांग

Wed, 28 Jun 2017 06:03 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
कच्ची शराब बनाने वालों पर कार्रवाई की मांग
न्यूरिया (पीलीभीत)। कई बार शिकायत के बाद भी कच्ची शराब का धंधा करने वालों पर कोई कार्रवाई न होने पर गुस्साई उलैहतापुर गांव की महिलाओं ने बुधवार को थाना घेर लिया और जमकर हंगामा किया। उनके बताने पर पुलिस ने कच्ची शराब बनाने और बेचने वालों के नाम, पते नोट किए, जिसके बाद महिलाएं शांत हुईं।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर न्यूरिया थाने का घेराव करने पहुंची उलैहतापुर की दर्जनों महिलाओं ने बताया कि उनके गांव में बड़े पैमाने पर कच्ची शराब का धंधा किया जा रहा है। यहां कच्ची शराब खुलेआम बनाई और बेची जाती है। इसका विरोध करने पर शराब बनाने वाले महिलाओं व अन्य ग्रामीणों को धमकाते हैं। पहले भी इसकी कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस अवैध धंधे में कई पुलिस कर्मियों की मिलीभगत है। थाने में मौजूद एसआई सुशील कुमार ने शराब बनाने और बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर महिलाओं को शांत किया। शिकायत करने वालों में भाग्यवती, अनीता देवी, दिव्या, लीलावती, गंगादेवी, रामदुलारी, उर्मिला, कौशल्या, कमला, नन्हीं देवी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed