{"_id":"595109624f1c1b6b058b4ae8","slug":"171498483042-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत
Updated Mon, 26 Jun 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर (पीलीभीत)। असम हाईवे पर गोरा रायपुर मोड़ पर दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में ईद की मिठाई देने केसरपुर गांव आ रहे खुटार (शाहजहांपुर) के ग्राम रूझाहा खुर्द निवासी इमरान (28) की मौत हो गई। उसके भाई को भी काफी चोटें आई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घायल को इलाज के लिए सीएचसी भर्ती कराया है।
खुटार (शाहजहांपुर) के ग्राम रुझाहा खुर्द निवासी इमरान (28) पुत्र लियाकत अली सोमवार को ईद के मौके पर केसरपुर गांव में मिठाई देने अपने भाई गुफरान (22) के साथ आ रहा था। असम हाईवे पर सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में गोरा रायपुर मोड़ पर मोड़ते ही सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गए। हादसे में इमरान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गुफरान गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक अपनी बाइक लेकर भाग निकले। इसकी सूचना मिलने पर सेहरामऊ पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर घायल को सीएचसी भर्ती कराया गया। घायल से जानकारी कर पुलिस ने परिवारीजनों को हादसे की सूचना देकर बुला लिया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक इमरान सात भाईयों में चौथे नंबर का था।
00000
मातम में बदली ईद की खुशियां
पूरनपुर। ईद के खुशनुमा मौके पर बेटे की मौत की खबर से पूरे परिवार में मातम छा गया है। हर कोई परिवार के दुख में शामिल होकर ढांढस बंधाने में जुटा रहा। हादसे में मरने वाला इमरान सात भाइयों में चौथे नंबर का था। ईद को धूमधाम से मनाने के लिए उसने कई दिनों से तैयारी कर रखी थी। सुबह नमाज अदा करने के बाद से ही वह केसरपुर में मियां के घर मिठाई पहुंचाने को चलने की जिद करता रहा। छोटे भाई गुफरान से नमाज पढ़ने के बाद उसने जब चलने को कहा तो उसने कई बार मना किया। यह कहा कि आज ईद मनाने के बाद कल मंगलवार को मियां को मिठाई देने चलते हैं लेकिन इमरान ने उसको मना कर दिया और सोमवार को ही उसके साथ बाइक से केसरपुर के लिए निकल पड़ा। परिवार वाले भी उसके चेहरे पर ईद की खुशी को देख खुश होते रहे और वह गुफरान के साथ केसरपुर आने को निकल पड़ा। परिवारीजन घर आ रहे मेहमानों को ईद की बधाई दे रहे थे, इस बीच बेटे की मौत और दूसरे के घायल होने की सूचना पहुंची तो क्षण भर में खुशियां मातम में बदल गई।े
विज्ञापन
सड़क हादसे में बच्ची समेत दो घायल
जमुनिया। माधोटांडा रोड पर सड़क पार कर रही बच्ची को बचाने के चक्कर में बाइक स्लिप होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। जबकि बच्ची को भी चोटें आई। पुलिस ने दोनों को सीएचसी भर्ती कराया है।
पूरनपुर कोतवाली के मोहल्ला साहूकारा निवासी शिवम पुत्र लालता प्रसाद पीलीभीत से माधोटांडा बाइक से आ रहा था। नवदिया गांव के पास सड़क पार कर रही बच्ची अचानक सामने आ गई। जिसको बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर स्लिप हो गई। हादसे में शिवम और बच्ची दयालपुर निवासी कोमल (9) पुत्र रामचंद्र घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने दोनों को सीएचसी पूरनपुर भर्ती कराया। जहां शिवम की हालत गंभीर है।
ई-रिक्शा से गिरकर बच्ची घायल
बीसलपुर। करमापुर गांव निवासी महेंद्रपाल अपनी चार वर्षीय पुत्री रागिनी के साथ सोमवार को ई रिक् शा पर बैठकर नगर आ रहे थे। चीनी मिल के पास रागिनी चलते रिक्शे से गिरकर घायल हो गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
टाटा लोडर पलटने से 14 मजदूर घायल
घुंघचाई। बलरामपुर से इकोहत्तरनाथ मंदिर जाने वाले मार्ग पर गोमती नदी के पास टाटा लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कसगंजा निवासी विजय कुमार, सर्वेश, ममता देवी, अर्जुन, किरनदेवी, रामनाथ, गुडडी देवी, मुन्नालाल, विपिन, कमलेश, गंगाराम, गांव बलरामपुर निवासी चमेली देवी, भोलू, सूमन देवी समेत 14 लोग घायल हो गए। जिनको पूरनपुर सीएचसी भर्ती कराया गया। घायलों ने बताया कि कसगंजा और गांव शिंभुआ के दो लोगों ने धान रोपाई का ठेका ले रखा है। जिसके अंडर में वह धान की रोपाई का काम करते है। वह सभी टाटा लोड से मजदूरी कर वापस घर को जा रहे थे।