{"_id":"5cd06e0fbdec22078b291ca6","slug":"161557163535-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। बाइक से शादी समारोह में जा रहे गांव खमरिया पट्टी निवासी 35 वर्षीय सुरेश कुमार को पूरनपुर-मैंगलगंज हाईवे पर ऑल्टो कार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सुरेश को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। सुरेश के पिता प्रेमराज की ओर से कार ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, असम हाईवे पर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर रविवार रात बाइक सवार गांव बानगंज निवासी अन्यपाल और गांव पिपरिया करम निवासी सतनाम सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद दोनों शव उनके परिवार वालों को सौंप दिए गए। सुरेश कुमार बाइक से रविवार रात घुंघचाई पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव फत्तेपुर में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। पूरनपुर-मैंगलगंज हाईवे पर गांव घाटमपुर के समीप सामने से ऑल्टो कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। सड़क किनारे घायल के पड़े होने की सूचना पर पुलिस घायल को लेकर सीएचसी पहुंची। सीएचसी से गंभीर हालत में सुरेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार सुबह चार बजे उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने सुरेश के पिता प्रेमराज की ओर से ऑल्टो कार ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सुरेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सुरेश की मौत से घर में कोहराम मच गया। सुरेश अपने दो भाईयों में बड़ा और शादीशुदा था। उसके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।