{"_id":"5caccfeebdec2213f22d339c","slug":"161554829294-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमनगरा में पुलिस का छापा, एक हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधोटांडा। वाहन चोरी को लेकर मिले सुरागों पर काम करते हुए रमनगरा चौकी पुलिस ने मंगलवार को ग्राम रमनगरा में एक मकान में छापा मारा। यहां से पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। उसके पास से दो दुपहिया वाहन और एक चार पहिया वाहन कब्जे में लिए हैं। हालांकि बाद में एक व्यक्ति के सामने आकर खुद को कार का मालिक बताया गया, तो मौके पर ही कार उसके सुपुर्द कर दी गई। संदिग्ध युवक और दो बाइकों को पुलिस थाने ले आई। रमनगरा चौकी प्रभारी पवन शर्मा ने बताया कि वाहनों की जांच कराई जा रही है। इसमें एक बाइक को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। जिसको लेकर छानबीन कर रहे हैं। जांच में जो भी सामने आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।