फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   युवती को परेशान कर रहा शोहदा, दी तहरीर

युवती को परेशान कर रहा शोहदा, दी तहरीर

Wed, 26 Dec 2018 07:23 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Published by: zaidi saba Updated Wed, 26 Dec 2018 07:23 PM IST
विज्ञापन
युवती को परेशान कर रहा शोहदा, दी तहरीर
मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो भेजने का भी आरोप
विज्ञापन

पीलीभीत। एकतरफा मुहब्बत के चलते शोहदा युवती के लिए मुसीबत बना हुआ है। उसको कॉल कर बार-बार परेशान करने के साथ ही उसके मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेज रहा है। युवती द्वारा विरोध करने पर उसको धमकाना शुरू कर दिया। परिजनों संग युवती ने थाना सुनगढ़ी पुलिस से मामले की शिकायत की है।

थाना क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके नंबर पर एक अनजान युवक पिछले कई दिनों से कॉल कर परेशान कर रहा है। उसको कई बार कॉल करने से मना किया गया, लेकिन असर नहीं पड़ा। आरोपी ने बीते दिनों मोबाइल पर अश्लील वीडियो भी भेज दिए। उसने विरोध किया तो वह दबंगई पर आमादा हो गया। अब आरोपी उसे लगातार धमका रहा है। हताश पीड़िता ने परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद कार्रवाई के लिए थाना पुलिस से गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष रूम सिंह बघेल ने बताया कि तहरीर मिली है। मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी का पता लगाया जा रहा है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed