फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   परिजनों से मारपीट के बाद दी आत्मदाह की धमकी, अब फंसे

परिजनों से मारपीट के बाद दी आत्मदाह की धमकी, अब फंसे

Tue, 30 Oct 2018 06:40 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
परिजनों से मारपीट के बाद दी आत्मदाह की धमकी, अब फंसे
परिजनों से मारपीट के बाद दी आत्मदाह की धमकी, अब फंसे
विज्ञापन

पिता से मिली तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज, आरोपी बेटा गया जेल
क्रासर....
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देशनगर का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। परिवारीजनों से मारपीट करने के बाद एक युवक ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क आग लगाने की धमकी दे डाली। शोर पर आसपास के लोग जमा हो गए। जिसके बाद आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। कोतवाली पुलिस ने मामले में पिता से मिली तहरीर पर आरोपी बेटे के खिलाफ आत्महत्या की कोशिश करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

शहर के मोहल्ला देशनगर निवासी भूप सिंह ने बताया कि उनका बेटा प्यारेलाल आए दिन नशे की हालत में घर आकर परिवारीजनों से झगड़ा फसाद करता है। सोमवार रात आरोपी प्यारेलाल नशे में घर आया और परिवारीजनों से गाली गलौज करने लगा। उसको शांत कराने की कोशिश की गई तो उसने पहले पिता भूप सिंह और फिर मां जमुना देवी से मारपीट शुरू कर दी। चीख पुकार सुनकर आसपास के कई लोग जमा हो गए। दूसरा बेटा हरि सिंह भी आ गया। जिसके बाद उसको पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। कोतवाल केपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी बेटे प्यारेलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed