फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   किन्नर के मकान में दबंगों का तांडव, 25 हजार लृटे

किन्नर के मकान में दबंगों का तांडव, 25 हजार लृटे

Thu, 14 Dec 2017 07:20 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
किन्नर के मकान में दबंगों का तांडव, 25 हजार लृटे
ताेड़फाेड़ - फोटो : अमर उजाला
चेली को गन प्वाइंट पर लेकर तोड़फोड़-लूटपाट का आरोप
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फीलखाना मे वारदात से हड़कंप


पीलीभीत। किन्नर के घर में घुसकर बुधवार देर शाम सवा सात बजे जहानाबाद के एक दबंग ने असलहा के बल पर जमकर तांडव किया। मारपीट करते हुए घर में रखे सामान में तोड़ दिया। इसके बाद साथी को गनप्वाइंट पर लेकर धमकाते हुए 25 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोगों के जमा होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी जुटाई। घटना के चलते क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।

मोहल्ला फीलखाना निवासी दीप्ति किन्नर ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार देर शाम सवा सात बजे वह अपनी चेली सिमरन के साथ घर पर थी। इस बीच जहानाबाद कस्बा निवासी अशफाक अपने तीन अज्ञात साथियों संग घर में घुस आया। इसके बाद रंगदारी के तौर पर 40 हजार रुपये मांगने लगा। इसका विरोध करने पर आरोपी ने घर पर रखे फ्रिज, टीवी व अन्य सामान तोड़ दिया। रोकने पर पीड़ित के साथ मारपीट करने लगा। बाद में आरोपी ने चेली सिमरन पर तमंचा तानकर उसको मारने की धमकी दी और 25 हजार रुपये लूट लिए। चीख पुकार सुनकर आसपास के कई लोग जमा हो गए। इस पर पकड़े जाने के डर से आरोपी भाग निकले। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि सूूचना मिलने पर पुलिस को मौके पर भेजकर जानकारी कराई गई है। देवहा चौकी इंचार्ज से प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed