फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   खेत पर जा रही किशोरियों से छेड़छाड़, दी धमकी

खेत पर जा रही किशोरियों से छेड़छाड़, दी धमकी

Fri, 15 Sep 2017 06:23 PM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
खेत पर जा रही किशोरियों से छेड़छाड़, दी धमकी

विज्ञापन
माधोटांडा (पीलीभीत)। खेत पर जा रही दो किशोरियों को रास्ते में गांव के दबंग युवकों ने रोक छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर धमकाया। शोर मचाने पर भीड़ जमा होता देख आरोपी धमकी देकर भाग गए। एसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किया है।

क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ सितंबर की सुबह उसकी बेटी और भतीजी शौच के लिए खेत पर जा रही थी। रास्ते में गांव के निवासी श्रीपाल और लाला ने दोनों को रोक लिया। उनको पकड़कर छेड़छाड़ शुरू कर दी और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। दोनों किशोरियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर आरोपी पकड़े जाने के डर से भाग निकले। घर जाकर घटना की जानकारी परिवारीजनों को दी। जिसके बाद कानूनी कार्रवाई कराई जा सकी है। एसएचओ इंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट और एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed