{"_id":"597b91614f1c1bf0768b4646","slug":"161501270369-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरकर्मी बताकर शादी की, अब हो रहा दहेज उत्पीड़न","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरकर्मी बताकर शादी की, अब हो रहा दहेज उत्पीड़न
Updated Sat, 29 Jul 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फायरकर्मी बताकर शादी की, अब मांग रहा दहेज
खेकड़ा (बागपत)। खेकड़ा थाने पर शुक्रवार को शाहदरा निवासी एक नवविवाहिता अपने परिजनों के साथ पहुंची। उसने तहरीर देकर कहा कि सोलह मई को खेकड़ा निवासी एक युवक ने स्वयं को फायरकर्मी बताकर अपने प्रेम जाल में फंसाकर उससे कोर्ट मैरिज कर ली। इस पर परिजन भी रजामंद हो गये। शादी के एक सप्ताह बाद ही वह नवविवाहिता के साथ मारपीट कर दहेज की मांग करने लगा। काफी प्रताड़ित करने पर मायक वालों ने विवाहिता के पति को सत्तर हजार रुपये दिए। लेकिन, इसके बाद भी पति नहीं माना और उसे कई दिनों तक कमरे में बंद कर मारपीट कराता रहा। वह किसी तरह वहां से निकल अपने मायके में परिजनों के पास पहुंची। विवाहिता ने पुलिस से फर्जी फायरकर्मी बता शादी करने एवं दहेज के लिये उत्पीड़न करने को लेकर पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।