{"_id":"59550a134f1c1b22128b4aac","slug":"161498745363-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन-दहाड़े जंगल में बदमाशों ने राहगीरों की पिटाई कर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिन-दहाड़े जंगल में बदमाशों ने राहगीरों की पिटाई कर लूटा
Updated Thu, 29 Jun 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। दियूरिया जंगल में टूटा पुल के समीप घात लगाए सशस्त्र नकाबपोश बदमाशों ने गांव दिलावरपुर निवासी राजेंद्र, सुरेश और रामपाल की पिटाई कर साढ़े चार हजार रुपये की नगदी और तीन साइकिलें लूट ली। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। दिनदहाड़े हुई घटना से राहगीर दहशत में है।
घटना बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े चार बजे की है। गांव दिलावरपुर निवासी राजेंद्र, सुरेश, रामपाल ने बताया कि उन लोगों ने घुंघचाई चौकी क्षेत्र के गांव लोहन्ना सोहन्ना क्षेत्र में धान रोपाई का ठेका लिया था। बृहस्पतिवार को फार्मर से हिसाब कर साढ़े चार हजार रुपये की नगदी लेकर साइकिलों से घर को लौट रहे थे। दियूरिया जंगल में टूटा पुल के समीप पहुंचने पर पहले से घात लगाए बैठे सशस्त्र चार नकाबपोश बदमाशों ने डंडा दिखाकर रोक लिया। साइकिलें रुकते ही बदमाशों ने तीनों की पिटाई की और साढ़े चार हजार रुपये नगदी और साइकिलें लूट ली। पीड़ितों ने घटना की शिकायत पुलिस से की। चौकी इंचार्ज इंद्रजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि घटना उनके क्षेत्र की नहीं दियोरिया कोतवाली क्षेत्र की है।