फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   17 साल पुराने डकैती के मामले में एसपी पीलीभीत हाईकोर्ट में तलब

डकैती के बाद परिवार से पुलिसिया बकैती, एसपी तलब

Fri, 12 Jul 2019 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
17 साल पुराने डकैती के मामले में एसपी पीलीभीत हाईकोर्ट में तलब
बिलसंडा (पीलीभीत)। सत्रह साल पहले बिलसंडा क्षेत्र में हुई डकैती के मामले में तत्कालीन पुलिसकर्मियों द्वारा पीड़ित से अभद्रता और बेवजह उनका चालान करने के मामले में हाईकोर्ट ने एसपी पीलीभीत को तलब किया है। जिसके बाद पुलिस विभाग में खलबली मच गई है। एसपी ने हाईकोर्ट में पेशी से पूर्व मामले की गहनता से जानकारी जुटाने के लिए बिलसंडा पहुंचकर पीड़ित दंपती से बातचीत की और उनके बयान लिए। इस दौरान पुलिस विभाग में खलबली मची रही।
विज्ञापन

बिलसंडा थाना क्षेत्र के मुड़िया बिलहरा निवासी मुन्नी देवी पत्नी शंभूदयाल के घर वर्ष 2002 में डकैती पड़ी थी। इसकी पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने मामले में धाराओं का खेल करते हुए चोरी में दर्ज कर लिया था। उसमें भी कोई खुलासा नहीं हुआ। इसका जब पीड़ित पक्ष की ओर से ऐतराज जताते हुए अधिकारियों से शिकायत की गई तो 29 अप्रैल 2004 को तत्कालीन दरोगा वीरेंद्र शर्मा, सिपाही प्रमोद कुमार ने उनके घर आकर अभद्रता की। पिता शंभूदयाल को हिरासत में लेकर थाने ले गए और सरकारी कार्य में बाधा और आर्म्स एक्ट की धारा में पिता शंभूदयाल और बेटे सुशील पर मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। खुद के साथ हुए इस कृत्य को लेकर दंपती ने कोर्ट के आदेश पर दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ तीन अगस्त 2004 में मुकदमा दर्ज करा दिया। इसकी कई बार विवेचना हुई, लेकिन हर बार पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगाकर दबा दिया। पुलिस की पांच बार लगाई गई फाइनल रिपोर्ट को पीड़ित पक्ष ने जून 2019 में चुनौती दी। इस मामले को दंपती का बेटा सुशील हाईकोर्ट तक खींच ले गया। हाईकोर्ट में अब इस मामले की सुनवाई को लेकर एसपी पीलीभीत को तलब किया गया है। जिसके बाद सालों पुराने मसले पर खलबली मच गई। बृहस्पतिवार सुबह जनसुनवाई करने के बाद एसपी मनोज कुमार सोनकर, सीओ सदर योगेंद्र कुमार के साथ बिलसंडा पहुंचे और पूरे मामले को जाना। उन्होंने दंपती को बुलाकर भी विस्तार से जानकारी जुटाई। इसके बाद वह वापस हो गए।
विज्ञापन


मामला चूंकि से जुड़ा है इसलिए मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। वैसे भी इस प्रकरण की जानकारी नहीं हैं।
मनोज कुमार सोनकर, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed