{"_id":"5d24dd628ebc3e6cbb2a4c71","slug":"156269703015-pilibhit-news145","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न की लिखाई रिपोर्ट तो ससुराल पक्ष ने दी दुष्कर्म की तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दहेज उत्पीड़न की लिखाई रिपोर्ट तो ससुराल पक्ष ने दी दुष्कर्म की तहरीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा (पीलीभीत)। विवाहिता के मायके और ससुराल वालों के बीच सहासुनी के बाद जमकर हंगामा हुआ। मायके वालों ने थाने पहुंचकर दहेज उत्पीडन की रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके कुछ देर बाद ही ससुराल पक्ष की एक युवती ने विवाहिता के भाई पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा दिया। नामजद तहरीर भी दे दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर पड़ताल की तो दुष्कर्म का आरोप झूठा निकला। मुकदमे से बचने के लिए पेशबंदी में तहरीर देने की बात सामने आई। इस पर पुलिस ने गलत शिकायत करने आई युवती को चेतावनी देकर लौटा दिया।
शाही (बरेली) थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उनकी पुत्री की शादी तीन साल पहले बरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। इसे पूरा न करने पर मारपीट की जाने लगी। उसकी जान लेने तक की कोशिश की गई। पति के मारपीट करने की सूचना पर सोमवार को मायके वाले उसकी ससुराल पहुंचे तो ससुरालियों ने झगड़ा शुरू कर दिया। इसके बाद मायके वाले विवाहिता को लेकर चले गए। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली। ससुराल वालों को जब रिपोर्ट दर्ज होने की खबर मिली तो उनके पक्ष से एक युवती ने थाने पहुंचकर तहरीर दी कि विवाहिता के भाई ने तमंचा तानकर उससे दुष्कर्म किया। एसओ आलोक मिश्र ने बताया कि दुष्कर्म की तहरीर जांच में झूठी पाई गई है। मौके पर जाकर जांच करने पर पेशबंदी में आरोप लगाने की बात निकलकर आई है।