फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   तीन पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज

तीन पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 30 Jun 2019 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
तीन पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज
पूरनपुर। संदिग्ध हालात में छह जून को गांव सिकरहना निवासी राजू की मौत मामले मेें पुलिस ने उसकी पत्नी शारदा देवी की ओर से गांव निवासी शिवम, राजेश और राजेश के पुत्र नितिन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शारदा देवी का आरोप है कि छह जून को गांव निवासी शिवम उसके पति राजू को घर से यह कहकर बुलाकर ले गया था कि जरूरी काम से चलना है, कुछ देर बाद वापस आ जाएंगे। शाम तक उसके पति घर नहीं लौटे। शिवम अपने मौसा राजेश के घर आया। राजेश उसका पुत्र नितिन बाद में शिवम को कहीं ले गए। शिवम के जाने के बाद उसकी मां ने एक्सीडेंट होने की जानकारी दी। आरोप है कि उसके पति को कुछ लोग गांव में एक स्थान पर घायल अवस्था में फेंक कर चले गए। इलाज के दौरान जिला मुख्यालय पर आठ जून को उसके पति की मौत हो गई। पुलिस ने एसपी के आदेश पर शारदा देवी की ओर से शिवम, राजेश, नितिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मालूम हो कि छह जून को शिवम और राजू पूरनपुर-मैंगलगंज हाईवे पर कसगंजा मोड़ के समीप घायल अवस्था में मिले थे। शिवम का तर्क था कि अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस ने राजू के शव का पोस्टमार्टम कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed