फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बिजली मिस्त्री की करंट से मौत, हंगामा

बिजली मिस्त्री की करंट से मौत, हंगामा

Sun, 30 Jun 2019 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
बिजली मिस्त्री की करंट से मौत, हंगामा
जहानाबाद (पीलीभीत)। थाना जहानाबाद में मीटर लगाने आए प्राइवेट बिजली मिस्त्री की विद्युत पोल पर लाइन जोड़ते वक्त करंट लगने से मौत हो गई। इसकी खबर मिलने पर ग्रामीणों संग पहुंचे परिजनों ने हंगामा कर दिया। पहले पुलिस द्वारा जनरेटर शुरू करने से करंट का अंदेशा जताते हुए थाना गेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। हालांकि विद्युत पोल के आसपास तक जनरेटर लाइन न मिलने पर बाद में पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारियों पर बिजली अचानक चालू करने की बात कहते हुए तहरीर कानूनी कार्रवाई को दी गई। एसडीएम-सीओ ने परिजनों को जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए शांत कराया। इसके बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जहानाबाद थाना क्षेत्र के सूरजपुर शिवनगर गांव निवासी 25 वर्षीय कन्हईलाल उर्फ टिंकू पुत्र रामचंद्र प्राइवेट बिजली मिस्त्री थे। शनिवार को पावर कॉरपोरेशन के संविदा कर्मचारी लाखन और ओमकार के साथ कन्हईलाल थाना जहानाबाद में विद्युत मीटर लगाने के लिए आए थे। थाना परिसर में मीटर फिट करने के बाद वह गेट पर स्थित विद्युत पोल पर लाइन जोड़ने लगे। लाखन ने सब स्टेशन पर सूचना देकर शटडाउन लिया, जिसके बाद कन्हईलाल खंभे पर लाइन जोड़ रहा था। इस बीच अचानक सप्लाई शुरू होने से वह करंट की चपेट में आ गया। वह करंट का झटका लगने के बाद नीचे गिरा तो अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में कन्हईलाल को सीएचसी जहानाबाद ले जाया गया, वहां उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी खबर मिलने के बाद परिवार वाले और ग्रामीण आ गए। काफी भीड़ जमा हो गई। शव लेकर परिजन थाना जहानाबाद गेट पर आ गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। पहले उन्होंने लाइन जोड़ते वक्त किसी पुलिसकर्मी द्वारा थाना परिसर में लगे जनरेटर को शुरू करने से करंट लगने की बात कही। इसको लेकर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया जाता रहा। हालांकि बाद में पुलिस ने अपना पक्ष रखा और फिर उसको राहत मिल सकी। परिजन ने शटडाउन लेने के बावजूद अचानक करंट चालू करने का आरोप लगाते हुए संबंधित बिजली कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। इसकी तहरीर भी पुलिस को दी गई। एसडीएम सदर वंदना त्रिवेदी, सीओ सदर योगेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। पूरे मामले की जानकारी कर परिजन से बातचीत की। उनको जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया, तब जाकर भीड़ शांत हुई। फिर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना गेट पर लगे विद्युत पोल पर काम करते वक्त एक युवक की करंट लगने से मौत हुई है। इसकी खबर मिलते ही मैं और एसडीएम मौके पर गए थे। परिवार से बातचीत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। पोस्टमार्टम कराकर निष्पक्ष एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी। - - योगेंद्र कुमार, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed