{"_id":"5d17a3018ebc3e3c797c4eec","slug":"15618301241140-pilibhit-news94","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी से करते थे गोमांस तस्करी, पकड़े गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूरिया। उत्तराखंड के खटीमा से गोमांस लेकर आ रहे महिला समेत दो तस्करों को पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी स्कूटी पर सवार होकर गोमांस की तस्करी करते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गोवध अधिनियम की रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। शनिवार सुबह न्यूरिया पुलिस टनकपुर हाईवे पर मझोला चौकी के पास चेकिंग कर रही थी। इस बीच उसको सूचना मिली कि खटीमा से कुछ लोग गोमांस लेकर आ रहे है। इस पर पुलिस ने दुपहिया वाहनों को गहनता से चेक करना शुरू कर दिया। इस दौरान स्कूटी सवार महिला और उसके साथी को पुलिस ने रोका। पुलिस के पूछने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। चेक करने पर उनके पास से 40 किग्रा गोमांस बरामद किया गया। इस पर दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस थाने आ गई। इंस्पेक्टर बिरजाराम ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मोहल्ला तिगड़ी निवासी परवीन पत्नी मतलूब हुसैन और हल्दी फार्म उत्तराखंड निवासी जोगा सिंह को गोवध अधिनियम की रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है। स्कूटी भी पुलिस ने कब्जे में लेकर सीज कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।